18 जून को भाजपा कार्यालय में आयोजित “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम को ले हुई चिंतन मंथन
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

भाजपा मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज सिवान भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिनांक 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले भारतीय जनता पार्टी के विशेष कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा एवं चिंतन-मंथन किया गया।
बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यों के उपलक्ष्य में चल रहे “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के प्रमुख मठों के मठाधीशों, चिकित्सकों, शिक्षकों तथा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री श्री नंदकिशोर राम, महाराजगंज के लोकसभा सांसद श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक श्री देवेश कांत सिंह तथा कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इनके साथ भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, सम्मान समारोह एवं संगठनात्मक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में मुख्य रूप से अनुरंजन मिश्रा, हरेंद्र कुशवाहा, धनंजय सिंह, राजेश श्रीवास्तव, देवेंद्र गुप्ता, अजित चौरसिया एवं अजय पासवान सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े
सीएचसी में कार्यरत एएनएम कर्मियों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
बिहार सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने 16 सदस्यीय सारण टीम सासाराम रवाना
बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने 45 लाख लूट मामले में दो अपराधियों को मारी गोली
बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने 45 लाख लूट मामले में दो अपराधियों को मारी गोली
सहरसा में कोशी बांध पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अंचल कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर 15 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
जम्मू-कश्मीर में बारूदी सुरंग फटने से एक जेसीओ समेत सेना के चार जवान घायल
MBBS परीक्षा में अदिति कुमारी ने किया टॉप, दारौंदा के बगौरा पंचायत का बढ़ाया मान
