Headlines

दरभंगा में बदमाशों ने दी पुलिस को दी चुनौती, बहादुरपुर में लूट के बाद फिर काटे युवती के बाल

दरभंगा में बदमाशों ने दी पुलिस को दी चुनौती, बहादुरपुर में लूट के बाद फिर काटे युवती के बाल

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में एक बार फिर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया है। गुरुवार की देर रात करीब 2:30 बजे सुमन कुमार चौधरी के घर में बदमाशों ने घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।हालांकि, घर से उन्हें केवल दो हजार रुपये ही हाथ लग सके।

 

वारदात के दौरान घर में मौजूद आकांक्षा उर्फ छोटी के बाल भी कैंची से काट दिए, जिससे परिवार के लोग दहशत में हैं।घटना के बाद सुमन कुमार चौधरी ने रात करीब तीन बजे डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही करीब 10 मिनट के भीतर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

पहले डॉक्टर के घर में हुई थी डकैती बता दें कि गांव में नौ जुलाई की देर शाम होम्योपैथिक चिकित्सक पवन कुमार मिश्रा के घर भी भीषण डकैती हुई थी। उस दौरान बदमाशों ने चिकित्सक की बहू करिश्मा कुमारी के साथ मारपीट की, उसके बाल काट दिए और इंजेक्शन देकर बेहोश करने के बाद लाखों रुपये के आभूषण व नकदी लूटकर फरार हो गए थे।

 

पहली डकैती का अब तक पर्दाफाश नहीं हो सका है। ऐसे में बदमाशों द्वारा दूसरी वारदात को अंजाम दिए जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं से गांव की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें

 

आरा : नौकरी का झांसा देकर छात्रा से 22.70 लाख की ठगी, हरियाणा से साइबर ठग गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले 130 लोग गिरफ्तार, बिहार पुलिस का एक्शन

लहरिया कट बाइक चलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, थानेदार की गाड़ी के सामने कर रहे थे स्टंट

EC नहीं कर सकता नागरिकता का निर्धारण- सुप्रीम कोर्ट

ओरा इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का उद्घाटन

अगर यह दुर्लभतम अपराध नहीं, तो फिर क्या है?

Leave a Reply

error: Content is protected !!