सिसवन की खबरें :भारी मात्रा में शराब बरामद
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पासी टोला स्थित एक घर से भारी मात्रा में शराब बरामद की है।चैनपुर थाना पुलिस ने चैनपुर के पासी टोला निवासी अनिल चौधरी के करकटनुमा घर पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान घर से 4 लीटर अंग्रेजी शराब और 95 लीटर महुआ देसी चुलाई शराब बरामद की गई।इस संबंध में चैनपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त घर में अवैध रूप से शराब का भंडारण कर बिक्री की जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से शराब जब्त कर ली। हालांकि छापेमारी के दौरान आरोपी घर से फरार हो गया।पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर थाने लाया और आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
आकाशीय बिजली गिरने से एक टीका कर्मी की मौत
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना के मोरवन गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक टीका कर्मी की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मोरवन गांव निवासी लाल बहादुर यादव के रूप में हुई है। लाल बहादुर यादव पेशे से पशु टीका कर्मी थे। वे टीकाकरण का कार्य करके अपने घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि लाल बहादुर यादव मेहनती और मिलनसार स्वभाव के थे। पशुओं के टीकाकरण में उनकी काफी भूमिका रहती थी। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें
सहरसा में मोबाइल छीनने वाले अपराधी चिह्नित:फायरिंग मामले में FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज
खजौली में 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा:4.70 लाख बरामद, चार अपराधी गिरफ्तार, एक फरार
खजौली में 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा:4.70 लाख बरामद, चार अपराधी गिरफ्तार, एक फरार
बिहार: बगैर मैच खेले रग्बी खिलाड़ी ने फर्जीवाड़े से पाई सरकारी नौकरी, सच सामने आने पर निलंबित
पर्यटन विभाग के इंजीनियर पर निगरानी का शिकंजा, 12 डीड, तीन फ्लैट और आलीशान मकान का खुलासा
