Headlines

 सिधवलिया की खबरें :  चोरी से बिजली जला रहे चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सिधवलिया की खबरें :  चोरी से बिजली जला रहे चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

 

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने क्षेत्र के सलेमपुर और हसनपुर गांव मे चार व्यक्तियों के घरों मे टोंका फंसाकर जला रहे विजली के मामले मे कनीय विद्युत् अभियंता ,बरौली के बयान पर सिधवलिया थाने की पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l

थानाध्यक्ष सोमनाथ कुमार झा ने बताया कि सलेमपुर के विनोद प्रसाद यादव और शिवजी यादव तथा हसनपुर के राजेश यादव और सुभाष यादव चोरी से टोंका फंसाकर अपने घरों मे विजली जला रहे थे कि बरौली कनीय विद्युत् अभियंता ब्रजनंदन सिंह ने जाँच की l

जाँच के दौरान विजली चोरी का मामला सामने आया और उनके बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l
 

बाइक के आमने सामने की टक्‍कर में दो युवक घायल

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाने क्षेत्र के नेटुआ बाबा के पास सिधवलिया थाने क्षेत्र के बिशुनपुरा तथा बरौली थाने क्षेत्र के मोहनपुर् गांव के दो बाइक सवार युवकों के आमने सामने टककर से दोनो युवक बुरी तरह घायल हो गए, जिनका इलाज ट्रामा सेंटर झझवा मे चल रहा है l

बता दें कि सिधवलिया थाने के बिशुनपुरा गांव के मनोज कुमार और बरौली थाने क्षेत्र के मोहनपुर गांव के शंभू मांझी अपनी अपनी बाइक से एक दूसरे के विपरीत दिशा मे जा रहे थे कि नेटुआ बाबा के पास एन एच 27 पर दोनो तरफ से टक्कर हो गई जिससे वे दोनो युवक घायल हो गए, जिनका इलाज ट्रामा सेंटर झझवा मे चल रहा है l

यह भी पढ़े

जदयू ने अपने पुराने मंत्रियों पर ही रखा भरोसा, भाजपा ने नए चेहरे को दिया मौका

बिहार में विकास के नए युग की शुरुआत हुई है

माओवादी मुठभेड़ में बलिदान देने वाले आशीष शर्मा को अंतिम विदाई देते हुए रो पड़े बालाघाट के एसपी और जवान

पटना में 8 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद:अपराध की साजिश रच रहे थे, पुलिस ने पहले ही पकड़ा

रघुनाथपुर की चोरी हुई बाइक गयासपुर से ग्रामीणों ने चोर सहित किया बरामद

अज्ञात महिला के शव बरामद मामले का पुलिस ने किया उदभेदन,  दो अभियुक्त प्रदर्श के साथ गिरफ्तार

बालू लदे ट्रक चालकों के प्रताडित करने के आरोप में नगरा थानाध्‍यक्ष एवं चौकीदार निलंबित

पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने मुंगेर से हथियार आपूर्तिकर्ता श्रवण को किया गिरफ्तार

गोपालगंज में शिक्षक को मारी दिनदहाड़े गोली

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!