समाजसेवी नीलम सिंह महिला उन्नति संस्था (भारत) की प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
श्रीनारद मीडिया, मृत्युंजय तिवारी, भेल्दी, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर प्रखंड के भेल्दी थाना क्षेत्र के मदारपुर पंचायत के बासडीह गांव के रहने वाले। महिला उन्नति संस्था (भारत) ने बिहार की समाजसेवी नीलम सिंह को संगठन का बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। संस्था की ओर से जारी मनोनयन पत्र एवं प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई है।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल वर्मा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि समाज एवं मानवता के प्रति नीलम सिंह की निष्ठा, लगन और सेवाभाव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्था ने उम्मीद जताई है कि वह संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा समाज कल्याण से जुड़े कार्यों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बांसडीह पोस्ट मदरपुर निवासी नीलम सिंह को महिला उन्नति संस्था का बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संस्था के पदाधिकारियों ने उनके मनोनयन पर खुशी जताते हुए इसे समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान का सम्मान बताया है।
नीलम सिंह ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और मानव कल्याण से जुड़े मुद्दों पर संस्था के माध्यम से व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।
संस्था के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने नीलम सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढ़े
अभाविप ने चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान
कालजार के पुराने और संदिग्ध रोगियों की पहचान के लिए एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को दी गयी ट्रेनिंग
