Headlines

दुकान में चोरी करते  दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया

दुकान में चोरी करते  दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक के बड़वाघाट बाजार पर जेनरल स्टोर के दुकान में चोरी करते दो चोर को दुकानदार ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 

पीड़ित अरना मुस्लिम टोला गांव निवासी अजीमुद्दीन मियां उर्फ़ मरई मियां ने बताया कि उनकी जेनरल स्टोर की दुकान बड़वाघाट बाजार पर हैं उसी दुकान को शनिवार की रात 9 बजें के लगभग बंद कर अपने बेटे गुफरान आलम के साथ घर के लिए चलें कि रास्ते में उन्हें याद आया कि दुकान के गल्ला में नगदी और सामान का झोला छूट गया है,जब वापस वे दुकान पहुंचे और ताला खोला तो देखा कि पीछे से करकट उखाड़ दो चोर चोरी कर रहें तों उन्होंने उन्हें पकड़ना चाहा लेकिन उन्होंने चाकू निकाल लिया और उनके बेटे को चाकू मार दिया।

 

जिसमें वह घायल हो गए। वहीं उन्होंने किसी तरह दोनों चोरों को पकड़ लिया और 112 पुलिस टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दुकानदार ने बताया कि पहले भी तीन बार उनके दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों चोर अरना गांव के ही रिषु कुमार और आदित्य कुमार हैं। पुलिस ने दिए आवेदन पत्र पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

यह भी पढ़े

समाजसेवी नीलम सिंह महिला उन्नति संस्था (भारत) की प्रदेश अध्‍यक्ष मनोनीत

अभाविप ने चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

कालजार के पुराने और संदिग्ध रोगियों की पहचान के लिए एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को दी गयी ट्रेनिंग

48 घंटे का अखंड अष्टयाम  के लिए निकला विशाल कलश यात्रा  

Leave a Reply

error: Content is protected !!