सिधवलिया की खबरें :देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने क्षेत्र के सलेमपुर गांव मे छापेमारी कर देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया l दरोगा महेंद्र राम ने बताया कि सलेमपुर गांव मे पुलिस ने छापेमारी कर 50 लीटर देशी शराब के साथ कारी सहनी को गिरफ्तार कर न्यायालय मे भेज दिया l
पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा मे अंग्रेजी शराब बरामद किया
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के महम्मदपुर उत्पाद थाने की टीम ने बैकुंठपुर थाने के गम्हारी गांव के एक व्यक्ति के घर मे छापेमारी कर भारी मात्रा मे अंग्रेजी शराब बरामद किया l थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गम्हारी गांव के रामकुमार के घर मे अंग्रेजी शराब छुपा कर रखी हुई है l उत्पाद टीम ने उक्त आरोपी के घर मे छापेमारी कर 51.840 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायालय मे भेज दिया l
मिठाई दुकान में नबालिग मजदूर को मुक्त कराया गया
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने के बरहिमा मोड़ स्थित डीके स्वीट्स दूकान मे दूकानदार द्वारा एक नाबालिग बच्चे से काम कराने के मामला प्रकाश मे आया है l श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमित कुमार सिंह ने इस मामले मे स्वीट्स दूकान के मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी कर उक्त नाबालिग बच्चे को बाल संरक्षण इकाई को भेज दिया l बता दें कि बरहिमा मोड़ के डीके स्वीट्स मे सिधवलिया थाने के पिपरा गांव के धनू कुमार से काम कराया जा रहा था और श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमित कुमार ने प्राथमिकी कराकर उक्त बच्चे को बाल संरक्षण इकाई को भेज दिया है l
महिला पर जानलेवा हमला कर किया घायल
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने के दंगसी गांव की एक महिला को उसी के पट्टीदारों ने जान से मारने के नियत से भाला और फरसा से हमला कर उक्त महिला के सास,ससुर सहित अन्य लोगों को घायल कर दिये l पुलिस ने उक्त महिला के बयान पर थाने की पुलिस ने उक्त पट्टीदारों पर प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l बता दें कि दंगसी गांव की रबतारा बेगम एवं उनके स्वजनों को जान से मार देने के नियत से उसी गांव के चांद बेगम, सोहराब आलम और समीर आलम ने भाला और फरसा से हमला कर घायल कर दिये जिसको पुलिस ने तीनो आरोपियों पर प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l
अज्ञात चोरों ने घर में घुस पेटी तोड़कर गहने एवं नगदी चुराई
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाने के डुमरिया गांव के एक घर मे छत के रास्ते घुसकर अज्ञात चोरों ने पेटी तोड़कर गहने एवं नगदी की चोरी कर लिया l घर की मालकिन के बयान के आधार प्र पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l बता दें कि रविवार की रात अज्ञात चोरों ने तारा देवी के घर के छत के रास्ते घर मे घुसकर पेटी तोड़ दिये एवं एक लाख रूपए के गहने एवं पचास हजार रूपए नगदी की चोरी कर लिए जिसकी पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l
यह भी पढ़े
डॉ. सी वी रमण पब्लिक स्कूल. में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
मशरक में एफसीआई गोदाम के गाड़ियों से अनाज चोरी का वीडियो वायरल, जांच की मांग
बिहार पुलिस सप्ताह के दूसरे दिवस पर मशरक थाना परिसर में श्रमदान कार्यक्रम
राम श्रृंगार सिंह अमनौर जदयू के दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने
मशरक थाना का टॉप-10 अभियुक्त राजीव कुमार सिंह उर्फ भूवर गिरफ्तार
रामाधार सिंह लगातार पांचवीं बार मशरक जदयू प्रखंड अध्यक्ष बने
AI समिट को गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया,क्यों?
बिहार में धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है,क्यों?
