यूपी की प्रमुख खबरें : गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा कार्यकर्ता सम्मान समारोह सीएम योगी हुए शामिल
श्रीनारद मीडिया, लक्ष्मण सिंह, यूपी डेस्क:

➡️लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सी एम एस गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर उपस्थित जनों को संबोधित किया ।
➡️लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथआज मंगलवार को मार्गदर्शक की भूमिका में रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हर मेडल के पीछे एक कहानी होती है। केवल भाग्य ही नहीं, बल्कि उसके पीछे संघर्ष, अनुशासन व हार न मानने का दृढ़ संकल्प भी होता है। टैलेंट शुरुआत देता है, लेकिन मेहनत लक्ष्य तक पहुंचाती है। जितना पसीना बहेगा, जीत उतना ही निकट आएगी। खेल गिरना, उठना और जीतना सिखाता है। जो गिरेगा, वही उठेगा और जो उठेगा, वही जीतेगा। जो गिरने से कांप जाएगा, वह उठ नहीं पाएगा। जो उठने में लापरवाही करेगा, जीत के नजदीक नहीं पहुंच पाएगा। सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र, लक्ष्मण व लक्ष्मीबाई पुरस्कार पाने वाले व पदक विजेता सम्मानित खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार राशि को बढ़ाने का समय आ गया है। अगले वर्ष से इसे 3.11 लाख रुपये के बजाय 10-10 लाख रुपये करने की आवश्यकता है। सीएम ने खेल विभाग को यह प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया। सीएम ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल को अनुशासित दिनचर्या का हिस्सा बनाइए, परिश्रम की पराकाष्ठा पर चढ़कर देश के लिए मेडल जीतिए, राज्य सरकार हर स्तर पर सहयोग व समर्थन करेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लोकभवन में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वीरवर लक्ष्मण समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा व अनुशासन के प्रतीक हैं। रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार नारी गरिमा, स्वावलंबन और तेज का प्रतीक है। यह सम्मान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है।
जो भी समाज नारी शक्ति के प्रति सम्मान को बनाए रखेगा, वह लंबे समय तक अपने वजूद को बनाए रखने में सफल होगा
सीएम योगी ने कहा कि चैत्र व शारदीय नवरात्रि मातृशक्ति के प्रति भारत की सनातन परंपरा के समर्पण व श्रद्धा के प्रतीक पर्व हैं। इन 9 दिनों में जगतजननी मां का अनुष्ठान और उनके अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। यह उपासना इस बात का प्रतीक है कि जो भी समाज नारी शक्ति के प्रति सम्मान को बनाए रखेगा, वह सतत विकास के अभियान को बढ़ाने के साथ ही लंबे समय तक अपने वजूद को बनाए रखने में सफल होगा। जहां नारी की पूजा-सम्मान होता है वहां दैवीय शक्तियों की कृपा बरसती है। नारी सम्मान, गरिमा की रक्षा और स्वावलंबन के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाना समृद्धि की नई कड़ी को बढ़ाने जैसा होता है।
25 करोड़ की आबादी का उत्तर प्रदेश युवा शक्ति का महत्वपूर्ण केंद्रबिंदु
सीएम योगी ने कहा कि युवा शक्ति अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की भी महत्वपूर्ण कड़ी है। उप्र सरकार 9 वर्ष के नवनिर्माण कार्यक्रम के साथ बढ़ रही है, ऐसी स्थितियों में सरकार खेल की विभिन्न विधाओं के खिलाड़ियों के माध्यम से युवा व नारी शक्ति का सम्मान बढ़ा रही है। 9 वर्ष में हमारी सरकार ने पुरस्कार, इंसेंटिव के रूप में 200 करोड़ रुपये खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए हैं। सरकार ने भारत की समृद्ध परंपरा के रूप में कबड्डी, कुश्ती, खो-खो समेत अनेक खेल को बढ़ाया है। 25 करोड़ की आबादी का उत्तर प्रदेश युवा शक्ति का महत्वपूर्ण केंद्रबिंदु है। यूपी की 56 फीसदी युवा शक्ति प्रदेश की ताकत है। यह कामकाजी वर्ग है। जब यह परिश्रम करता है तो उत्तर प्रदेश अपने खाद्यान्न लक्ष्य व विकास दर को 8 से बढ़ाकर 18 फीसदी तक पहुंचाता है। युवा शक्ति यूपी जैसे बीमारू राज्य को अर्थव्यवस्था का ब्रेकथ्रू बनाकर रेवेन्यू सरप्लस स्टेट के रूप में स्थापित कर भारत का ग्रोथ इंजन बनाने का कार्य करती है। युवा को उचित प्लेटफॉर्म प्राप्त होता है तो वह भारत के लिए मेडल प्राप्त करता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई खेल संस्कृति को दिया बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में शपथ लेने के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया। सीएम ने खेलो इंडिया खेलो, फिट इंडिया मूवमेंट व सांसद खेलकूद स्पर्धा का भी जिक्र करते हुए कहा कि 2017 के बाद राज्य सरकार ने विधायक खेलकूद स्पर्धा का शुरुआत की। हर ब्लॉक स्तर पर खेलो इंडिया के केंद्र स्थापित हो रहे हैं। राज्य सरकार ने ग्रामीण लीग की खेल की नई परंपरा को आगे बढ़ाया। सीएम ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सिमरन की बातों का जिक्र करते हुए कहा कि गांवों में खेल मैदान है। वहां हर आयु का व्यक्ति जाकर मॉर्निंग वॉक, खेलकूद का हिस्सा बन सकता है।
सांसद-विधायक अपनी निधि का प्रयोग खेल के विकास पर भी करते हैं
सीएम ने कहा कि गांव व पंचायत के लिए जो धनराशि सरकार उपलब्ध कराती है, उसकी प्राथमिकता में खेल मैदान व ओपन जिम रहता है। बजट में व्यवस्था की गई कि हर विकास खंड स्तर पर मिनी स्टेडियम का निर्माण होना चाहिए। विधायकों व सांसदों से कहा गया कि अपनी निधि का उपयोग खेल व संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर कर सकते हैं। मैंने अपनी निधि का पैसा गोरखपुर में इनडोर गेम स्टेडियम बनाने के लिए उपलब्ध कराया। वहां नौजवान, बच्चों के लिए हमेशा एक्टिविटी चलती है। यह नहीं होता तो ये बच्चे स्मार्ट फोन प्रयोग करते या सड़कों पर घूमते, लेकिन आज वे स्टेडियम में जाकर खेल गतिविधियों से जुड़ते हैं।
मई-जून में होगा मेरठ में खेल विश्वविद्यालय का लोकार्पण
सीएम योगी ने कहा कि मेरठ में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण हो चुका है। मई-जून में उसका लोकार्पण होगा, पाठ्यक्रम गत वर्ष प्रारंभ हो चुका है। हर मंडल स्तर पर स्पोट्रस कॉलेज का निर्माण करेंगे और इसे किसी एक खेल के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करेंगे। खिलाड़ियों के इंसेंटिव, सुविधा बढ़ाने के साथ ही पहले से खेल हॉस्टल, स्पोट्रस कॉलेज में रह रहे खिलाड़ियों की लॉजिंग-फूडिंग सुविधा बढ़ाने व बेहतरी के लिए सरकार ने अच्छा कार्य किया है।

श्री योगी ने जापान के काईजेन व मोनो जुकरी का किया जिक्र*
वॉलीबॉल-बैडमिंटन आदि खेल का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि कोशिश होती है कि बॉल या शटल कॉक नीचे न आए। जैसे ही अवसर मिलता है तो हमारा शॉट इतना तेज होता है कि वह विजय दिलाता है। सीएम ने जापान के काईजेन (निरंतर सुधार) व मोनो जुकरी (उत्कृष्ट निर्माण कला) का जिक्र किया और कहा कि हर कार्य में निरंतर सुधार की गुंजाइश होती है। अच्छा करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। ये दोनों सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि जीवन की अवधारणा है। जो जीवन को लक्ष्य तक पहुंचाने में नई कार्यशैली का हिस्सा होता है।
एक समय भूमाफिया करते थे खेल मैदानों पर कब्जा
सीएम योगी ने कहा कि एक समय ऐसा था, जब खेल उपेक्षित था। खिलाड़ी में प्रतिभा थी, लेकिन प्लेटफॉर्म नहीं था। खेल मैदानों पर भूमाफिया ने कब्जा कर लिया था। सरकार के बजट का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता था। खेल 2014 में केंद्र सरकार के एजेंडे का हिस्सा बना। प्रदेश में 2017 के बाद खेल के बारे में कुछ सोचा गया। हमारा बजट खेल में कई गुना बढ़ा। पहले बजट नहीं होता था, अब हम इतना बजट देते हैं कि विभाग खर्च नहीं कर पाता है। मैंने बार-बार कहा है कि खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन सुविधा करें। पुराने खिलाड़ियों को प्रशिक्षक के रूप में रखें और उनके अनुभव का लाभ वर्तमान पीढ़ी को उपलब्ध कराएं। आज प्रदेश में अवसर, संसाधन व प्रतिभा भी है। खेल इंफ्रास्ट्रक्चर व सुविधा को बेहतर करने की दिशा में सरकार ने प्रयास किया है।
ओलंपिक में एकल गेम्स में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ी को देते हैं छह करोड़
सीएम योगी ने कहा कि ओलंपिक में जीतने वाले खिलाड़ी को एकल गेम्स में स्वर्ण पदक पर छह करोड़, रजत पर चार करोड़ व कांस्य पदक पर दो करोड़ रुपये राज्य सरकार उपलब्ध कराती है। एशियन, कॉमनवेल्थ, विश्व चैंपियनशिप, सैफ गेम्स में भी राज्य सरकार पुरस्कार देती है। यूपी देश का पहला राज्य है, जिसने खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में नौकरी में प्राथमिकता दी है। अब तक 500 से अधिक खिलाड़ियों को अलग-अलग पदों में नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं।
खेल सचिव व खेल निदेशक का किया जिक्र, बोले- दोनों अधिकारी खेल की गतिविधियों को बढ़ाते हैं
सीएम योगी ने कहा कि देश में चौका-छक्का कहीं भी लगे, लेकिन प्रदेश में बैट मेरठ में ही बनता है। जनपद व राज्य को इससे लोकल व ग्लोबल पहचान प्राप्त हो रही है। यूपी ने जो कार्य किया है, उस अभियान को और मजबूती के साथ बढ़ाने में योगदान देना है। खेल मेडल जीतने के साथ-साथ देश के सामर्थ्य को प्रस्तुत करने का माध्यम होता है। प्रतिभाएं जब टैलेंट को परिश्रम में बदलकर बेहतरीन करती है तो देश का गौरव बढ़ता है। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के खेल सचिव ओलंपियन खिलाड़ी हैं। उन्होंने कई बार पदक जीता है। खेल निदेशक भारतीय हॉकी टीम को लीड कर चुके हैं। उस फील्ड से जुड़ा व्यक्ति कार्य करता है तो खेल की गतिविधियां भी बढ़ती है।
इस दौरान खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, अवनीश सिंह, लालजी प्रसाद निर्मल, विधायक राजेश्वर सिंह, जय देवी आदि की मौजूदगी रही।
➡लखनऊ- खिलाड़ियों को मिला सम्मान, अलीगढ़ के रिंकू सिंह RSO, गाजीपुर के राजकुमार पाल DSP, गौतमबुद्ध नगर के प्रवीण कुमार DSP, मुजफ्फरनगर की प्रीति पाल BDO, इटावा के अजीत सिंह DPRO
➡लखनऊ- हज यात्रियों को अंतिम किस्त जमा करने के निर्देश, 31 मार्च तक जमा करनी होगी बची हुई राशि, हज कमेटी ऑफ इंडिया ने जारी किया सर्कुलर, लखनऊ से जाने वालों को 75,250 जमा करने होंगे, दिल्ली से 69,300, मुंबई से 62,950 रुपये निर्धारित, कुर्बानी करने वालों को 17,280 रुपये अतिरिक्त देने होंगे, शिया यात्रियों को जोहफा मीकात के लिए 5,520 देने होंगे
➡लखनऊ- लोहिया पार्क में प्रदेश का सबसे बड़ा स्केट पार्क शुरू, मुख्य सचिव एसपी गोयल ने किया भव्य उद्घाटन, 8,500 वर्गमीटर में आधुनिक स्पोर्ट्स एरिना विकसित, टेनिस, बैडमिंटन, पिकल बॉल, बॉक्स क्रिकेट की भी सुविधा, LDA ने 7 करोड़ की लागत से कराया निर्माण, O2 ऑक्सीजन स्पोर्ट्स नाम से पार्क विकसित, स्केटिंग रिंक 4,000 वर्गमीटर क्षेत्र में तैयार, सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुलेगा पार्क, स्केटिंग की सुविधा और ट्रेनिंग पूरी तरह मुफ्त
➡लखनऊ- थाना विकासनगर पुलिस लखनऊ की कार्रवाई, 23 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए, बरामद मोबाइल की कीमत करीब 5 लाख रुपये, मिशन शक्ति 5.0 के तहत चला अभियान, महिलाओं को लौटाए गए उनके खोए फोन
➡लखनऊ- विश्व क्षय रोग दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में स्वास्थ्य संगोष्ठी, 65 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मान, MLC मुकेश शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, TB मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाने पर जोर, गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्ज श्रेणी में पंचायतों को मिला सम्मान
➡महोबा- नगर पालिका का सभागार में नोकझोंक, सभासद ने दलित सभासद से की अभद्रता, सभासदों के बीच नोकझोंक कैमरे में कैद, खुली बोली का समय बढ़ाने को लेकर झड़प, चेयरमैन और ईओ की मौजूदगी में विवाद, शहर कोतवाली कस्बा क्षेत्र का मामला
➡आजमगढ़- 1042 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित, महाकुम्भ 2025 के सफल आयोजन पर सम्मान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, महाकुम्भ सेवा मेडल, प्रशस्ति पत्र किया प्रदान, पुलिस लाइन सभागार में हुआ सम्मान समारोह
➡बरेली- बच्चा चोर महिला गिरफ्तार, महिला रंजना ने की थी 3 शादियां, अब तक 3 बच्चों को चोरी कर बेचा, रंजना के पास से 2 बच्चे बरामद, फरीदपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी
➡मथुरा- फरसा वाले बाबा की मौत का मामला, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान, मामले में चल रही SIT जांच- ब्रजेश, दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई- ब्रजेश, पुलिस ने मौत को बताया था सड़क हादसा
➡कानपुर- कार सवारों ने डीसीएम चालक को पीटा, बीच सड़क पर दबंगों ने बेरहमी से पीटा, पुलिस ने DCM चालक को युवकों से छुड़ाया, युवकों का आरोप DCM चालक ने मारी टक्कर, टक्कर से बोखलाए युवकों ने की पिटाई, बर्रा थाना क्षेत्र के बर्राबाई पास का मामला
➡सुल्तानपुर- घनश्याम तिवारी की हत्या का मामला, आरोपी अजय नारायण सिंह को उम्रकैद, सहयोगी दीपक सिंह को उम्रकैद की सजा, अजय नारायण पर 1.20 लाख का जुर्माना, दीपक सिंह पर 70 हजार लगाया गया अर्थदंड, नगर कोतवाली के शास्त्री नगर के थे डॉ
➡सीतापुर- नवविवाहिता का मिला शव, फंदे पर लटका मिला शव, मायके पक्ष ने लगाया आरोप, दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, मछरेहटा थाना क्षेत्र का मामला
➡झांसी- मंत्री नरेंद्र कश्यप का विपक्ष पर हमला, इंडी गठबंधन कागजी गठबंधन है- नरेंद्र, ‘सिर्फ चुनाव के दौरान दिखावा करते हैं’, ‘चुनाव बाद एक दूसरे के खिलाफ लड़ते हैं’
➡कानपुर- कानपुर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, सिग्नल केबल चोरी करने वाला अरेस्ट, RPF ने रंगे हाथ आरोपी अयान को पकड़ा, 10 मीटर की सिग्नल केबल भी बरामद, आरोपी पर केस दर्ज कर भेजा गया जेल
➡सीतापुर- अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बिना नक्शा पास कराए चल रही थी प्लाटिंग, 5 बीघा जमीन पर की जा रही थी प्लाटिंग, मिश्रिख तहसील ने नैमिषारण्य क्षेत्र में कार्रवाई
➡श्रावस्ती- श्रावस्ती में लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़, नेपाल सीमा के पास लकड़ी बरामद की, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली से धूप की लकड़ी बरामद, कार्रवाई के दौरान तस्कर चालक फरार, जब्त लकड़ी की कीमत 40 लाख रुपये
➡संभल- मुरादाबाद कमिश्नर पहुंचे संभल कलेक्ट्रेट, वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे अंजनेय कुमार, विकास कार्यों के शिलापटों का किया लोकापर्ण, अभिलेखों के रखरखाव का निरीक्षण किया
➡ग्रेटर नोएडा- जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन को लेकर हाई लेवल बैठक सम्पन्न, 28 मार्च 2026 के भव्य कार्यक्रम की तैयारियां तेज, BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, धर्मपाल सिंह रहे मौजूद, सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह हुए शामिल, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा, सभी पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां, PM नरेंद्र मोदी और CM योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन, कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अभियान तेज
➡हरदोई- इनोवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, तेज रफ्तार इनोवा पलटने से कई घायल, घायलों को सीएचसी में कराया गया भर्ती, माधोगंज कन्नौज मार्ग की दर्दनाक घटना
➡संभल- 19 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, कासिम को गिरफ्तार कर भेजा जेल, आरोपी आर्म्स एक्ट में था वांछित, आरोपी पर घोषित 15 हजार का इनाम, थाना नखाशा क्षेत्र का मामला
➡कन्नौज- युवक ने SDO पर लगाए गंभीर आरोप, SDO, कर्मचारी पर मारपीट का आरोप, प्रीपेड मीटर की शिकायत को गया था, पीड़ित ने पुलिस को दिया शिकायती पत्र, SDO का मारपीट मामले में साफ इंकार, तिर्वा के विद्युत उपकेंद्र का मामला
➡अयोध्या- कॉमेडियन केके गोस्वामी पहुंचे अयोध्या, प्रमुख धार्मिक स्थलों पर किया दर्शन, लोगों और प्रशंसकों में दिखा उत्साह, आध्यात्मिक माहौल का अनुभव किया साझा, अत्यंत शांति और सुकून की अनुभूति हुई-KK
➡सहारनपुर- गैस पाइपलाइन में लगी आग, दिल्ली रोड स्थित ग्रैंड रिसॉर्ट में आग, घटना से इलाके में अफरा-तफरी, दमकल कर्मियों ने पाया काबू, पाइपलाइन में रिसाव की आशंका, थाना सदर बाजार क्षेत्र की घटना
➡झांसी- विकास भवन सभागार में उद्योग बंधु समिति की बैठक, सीडीओ जुनैद अहमद ने की बैठक की अध्यक्षता, बैंकर्स को 116 करोड़ ऋण वितरण पर दी बधाई, युवा उद्यमी विकास अभियान में 100 करोड़ वितरित, सीएम युवा स्वरोजगार योजना में 12 करोड़ वितरित, GBC 5.0 की तैयारियों की समीक्षा की गई, 16,000 करोड़ रुपए का निवेश लाने का लक्ष्य, 15,655 करोड़ रुपए के 181 एमओयू साइन
➡मिर्जापुर- कर्ज वसूलने गए सूदखोर की गुंडागर्दी, ब्याज न देने पर दुकान में की तोड़फोड़, दुकान मालिक से मारपीट का भी आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस, मड़िहान थाना क्षेत्र के राजौहा का मामला
➡गोंडा- कटरा पुलिस ने 2 बच्चों को मां से मिलाया, घर से गायब 2 बच्चों को मां से मिलाया, बनारस के मड़वाडीह से दोनों बच्चे बरामद, मां की डांट से नाराज बच्चे घर छोड़ भागे थे, बच्चों को खोज कर घर वालों को किया सुपुर्द, कटरा बाजार के चिरैयाटांड़ गांव का मामला ।
यह भी पढ़े
सीनियर पुरुष नेशनल हैंडबॉल में भाग लेने बिहार टीम में सारण से तीन शामिल
मैरवा थाना पुलिस ने कार पर लदी 432 ली. अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
असम राइफल्स का कब हुआ था स्थापना ? स्थापना दिवस पर विशेष
24 मार्च 📜 क्या है अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि दिवस (World Achievers Day)
महाष्टमी व्रत व अन्नपूर्णा पूजन 26 मार्च को श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई जायेगी
अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य
बिहार पुलिस ने गृहभेदन कांड का किया सफल उद्भेदन!
इंटर परीक्षा- मजदूर का बेटा अतुुल इंटर साइंस में 465 अंक प्राप्त किया
