सीवान का लाल आर्मी में लेफ्टिनेंट बन जिले का नाम रौशन किया
– गांव में खुशी की लहर
श्रीनारद मीडिया, अमित कुमार पांडेय, दरौली, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के दरौली प्रखंड क्षेत्र के गौरी गांव का लाल भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से गत दिनों हुई पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट बन जिले का नाम रौशन किया। गौरी गांव के ग्रामवासियों में खुशी की लहर व्याप्त है।
बताते चलें कि सेना से सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर नरेंद्र सिंह का पुत्र सुशांत कुमार सिंह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे से तीन साल व एक साल भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से कठीन प्रशिक्षण के बाद सेना में आफिसर पद कमिशन किया।
सुशांत इस सफलता के पिछे अपने माता-पिता के साथ ही साथ मित्र व रिश्तेदारों का सहयोग बताया। सुशांत के सफलता से गौरी गांव में खुशी की लहर है।
खुशी व्यक्त करने वालों में डाक्टर मनोज कुमार सिंह, चुन्नी कुमार सिंह, रमेश सिंह, जिसु सिंह, इंदल यादव, बिट्टू सिंह, राकेश बैठा सहित अन्य भी शामिल थे।
यह भी पढ़े
सीएचसी में कार्यरत एएनएम कर्मियों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
बिहार सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने 16 सदस्यीय सारण टीम सासाराम रवाना
बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने 45 लाख लूट मामले में दो अपराधियों को मारी गोली
बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने 45 लाख लूट मामले में दो अपराधियों को मारी गोली
सहरसा में कोशी बांध पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अंचल कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर 15 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
जम्मू-कश्मीर में बारूदी सुरंग फटने से एक जेसीओ समेत सेना के चार जवान घायल
MBBS परीक्षा में अदिति कुमारी ने किया टॉप, दारौंदा के बगौरा पंचायत का बढ़ाया मान
