भागलपुर में मुर्गी फार्म की आड़ में नशे की तस्करी, पुलिस ने 263 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक को किया गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

कहलगांव। शिवनारायणपुर थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कारीकादो गांव स्थित एक मुर्गी फार्म में छापेमारी कर ब्राउन शुगर बनाने और उसकी पैकेजिंग से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा किया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कारीकादो गांव निवासी मोहम्मद मीर तैयब के पुत्र मो रब्बानी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके साथ मौजूद तीन आरोपित फरार हो गए। नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा एसडीपीओ कहलगांव औरशिवनारायणपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की।
तलाशी में 263 ग्राम तैयार ब्राउन शुगर, 12 किलो 100 ग्राम अर्धनिर्मित मादक पदार्थ, तीन डिजिटल इलेक्ट्रानिक वेट मशीन, तीन मोबाइल फोन, 100 प्लास्टिक पन्नियां तथा एक पन्नी सील करने वाली मशीन बरामद की गई।पुलिस के अनुसार मुर्गी फार्म की आड़ में ब्राउन शुगर के निर्माण, पैकेजिंग और तस्करी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।
बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, बुद्धूचक थाना पुलिस ने दो माह पहले बरामद ब्राउन शुगर मामले में छोटी कारीकादो गांव के आरोपित अशोक कुमार मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें
भाई ध्यान देना ——इंस्टा ग्राम, फेसबुक या व्हाट्सएप पे कोई लड़की—- Hi..Hello लिखे तो—–सावधान
बगौरा की बेटी संचिता जयसवाल ने NEET-UG 2026 में लहराया परचम, 629 अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान।
अमेरिका-ईरान संघर्ष नौवें दिन भी जारी, तनाव चरम पर
अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष की संयुक्त अध्यक्षता में लगा जनता दरबार, कई मामलों का हुआ निष्पादन
साक्षी ने NEET UG 2026 में शानदार रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
