Headlines

सिधवलिया की खबरें : 33 हजार वोल्ट के तार से निकली चिंगारी से पेंड़ धू धू कर जला

सिधवलिया की खबरें : 33 हजार वोल्ट के तार से निकली चिंगारी से पेंड़ धू धू कर जला

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

33 हजार वोल्ट के तार से निकली चिंगारी से सिधवलिया प्रखंड के पकड़ी गाँव स्थित एन एच 27 के बगल मे एक पेड़ पर आग लग गई l देखते देखते पूरा पेड़ धू धू कर जलने लगा l जिससे आस पास के लोगों मे अफरा- तफरी मच गई l इस समस्या को लेकर विद्युत् विभाग के कर्मी मौक़े पर पहुँच कर विद्युत् संचालन को बाधित कर दिया l वहीं,पेड़ जलकर दूसरे तार पर गिर गया जिससे जिससे गंभीर स्थिति पैदा हो गई और घंटों विद्युत् आपूर्ति बाधित रहा l इस घटना से कोई अप्रिय घटना की सूचना नही है l विभाग के कर्मी अगली कार्रवाई मे जुट गए l

 

ई – रिक्शा के पलटने से  5 व्यक्ति घायल

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

महम्मदपुर थाने के महम्मदपुर – मोतिहारी बाई पास सड़क पर एक ई – रिक्शा के पलटने से सवार 5 व्यक्ति घायल हो गए जिनका इलाज महम्मदपुर के एक निजी क्लिनिक मे चल रहा है l

बता दें कि महम्मदपुर थाने के बांसघाट मंसूरिया गाँव के ममता देवी,सुमन कुमारी,रेखा देवी,राजकुमार और दिलीप बैठा महम्मदपुर से सामान की खरीददारी कर ई – रिक्शा से अपने घर जा रहे थे कि महम्मदपुर -मोतिहारी बाई पास सड़क पर अनियंत्रित होकर ई – रिक्शा पलट गया

जिससे उक्त पांचों व्यक्ति घायल हो गए l मौक़े पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उन्हें महम्मदपुर के एक निजी क्लिनिक मे भर्ती कराया, जहाँ इलाज चल रहा है l

यह भी पढ़े

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एकमा में कार्यक्रम आयोजित, “स्वास्थ्य के लिए एकजुट” थीम पर जोर

ड्यूटी के दौरान घायल एसआई ताज मोहम्मद खान का पटना में इलाज के दौरान निधन, पुलिस महकमे में शोक

 विभिन्न थाना क्षेत्र से कुल-1615.2 अवैध शराब बरामद एवं 03 अभियुक्त गिरफ्तार  

जिला में एलपीजी गैस सिलेंडर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं जिला पदाधिकारी, सिवान- विवेक रंजन मैत्रेय

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी सिवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई

आपदा विभाग की समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न, दिए कई निर्देश

क्या असम में हिमंत के खिलाफ माहौल बनाने से चूक गई कांग्रेस?

Leave a Reply

error: Content is protected !!