सहरसा पुलिस ने 25 हजार के इनामी को पकड़ा:टॉप-10 अपराधी मनीष पांडेय बेगूसराय से गिरफ्तार, लूटकांड में था वांटेड
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

सहरसा में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बिहार एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी और टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात मनीष पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में शनिवार की शाम साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।
एसपी के निर्देश पर चल रहा था विशेष अभियान डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (SP), सहरसा के निर्देशानुसार जिले में फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही अवैध हथियारों की बरामदगी को लेकर भी पुलिस सक्रिय है। इसी अभियान के तहत सहरसा सदर थाना पुलिस और बिहार एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। बेगूसराय में छापेमारी कर दबोचा गया आरोपी पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान योजनाबद्ध तरीके से ऑपरेशन चलाकर कुख्यात अपराधी मनीष पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई काफी समय से की जा रही निगरानी और इनपुट के आधार पर की गई।
लूट कांड में था वांटेड, घोषित था इनाम पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सहरसा सदर थाना कांड संख्या-228/24 (दिनांक 06 मार्च 2024) में धारा 392 (लूट) के तहत वांटेड था। लंबे समय से फरार चल रहे इस अपराधी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी, जिसके चलते उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष पांडेय (पिता- शत्रुघ्न पांडेय) के रूप में हुई है, जो बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के सोगराहा गांव का निवासी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसका आपराधिक इतिहास लंबा रहा है।
उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। बेगूसराय नगर थाना (कांड संख्या-463/2024) में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज। वारसलीगंज थाना (कांड संख्या-27/2023) में धारा 356/379 (छिनतई और चोरी) के तहत मामला दर्ज अपराधियों पर आगे भी जारी रहेगी सख्ती इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी के बाद सहरसा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस विभाग ने आम लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता है।
यह भी पढ़े
फौजी की चोरी हुई बाइक 24 घंटे में बरामद
रघुनाथपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सोनपुर थाना पुलिस ने लूट की योजना बना रहे 04 अभियुक्तों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार
वंदे मातरम् राष्ट्र जागृति का महामंत्र : डॉक्टर अशोक प्रियंवद
सनातन सेवा संस्थान ,न्यास की बैठक सम्पन्न
