Headlines

मांझी में वाहन जांच के दौरान तीन अपराधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

मांझी में वाहन जांच के दौरान तीन अपराधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

महिला हत्या कांड में की संलिप्तता स्वीकार

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, छपरा (बिहार):


सारण जिला के मांझी थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान तीन अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में हाल ही में हुई एक महिला की हत्या में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है।
इस संबंध में सदर एसडीपीओ (दो) राज कुमार ने मांझी थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात मांझी थानाध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के अलियासपुर–पटखौली पुल के पास वाहन जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखे। पुलिस द्वारा टॉर्च की रोशनी दिखाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, तो तीनों बाइक घुमाकर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने खदेड़कर तीनों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बाइक के कागजात के बारे में पूछने पर वे स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके और बाइक को अपने दोस्त की बताकर बचने का प्रयास करने लगे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव निवासी नागेंद्र साह के पुत्र विवेक कुमार उर्फ चोरवा, मनोज प्रसाद के पुत्र बंटी कुमार तथा मुमताज शाह के पुत्र सरफराज अली के रूप में की गई है।

पुलिस पूछताछ में तीनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बीते 9 मार्च की रात नंदपुर गांव निवासी मो. नसरुद्दीन की पत्नी कमरुल बेगम की हत्या करने की बात स्वीकार की है। आरोपियों ने बताया कि चारों लोग घर के पीछे से घुसकर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान महिला की नींद खुल गई और उसने उन्हें पहचान लिया। पहचान उजागर होने के डर से चारों ने मिलकर चाकू से गोदकर महिला की हत्या कर दी और घर से चांदी के जेवर तथा नगद रुपये लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद आरोपियों ने हत्या में प्रयुक्त चाकू को नदी में फेंक दिया और अलग-अलग जगहों पर चोरी की योजना बनाने लगे।
इस मामले में मांझी थानाध्यक्ष विनोद कुमार के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई और अनुसंधान किया जा रहा है।

यह भी पढ़े

दिवंगत अधिवक्‍ता के पुत्री वर्तिका ने प्रदेश में नाम किया रौशन

सिधवलिया की खबरें :बिजली के शार्ट सार्किट से लगी आग मे नगदी सहित पचास हजार की सम्पत्ति राख 

भारत को सबसे अधिक LPG कौन देता है?

नई दिशा परिवार के तत्वाधान में 31 चैती छठ व्रत करने वाली महिलाओ में सूप, साडी, फल एवं पूजन सामग्री का वितरण

ईद-उल-फित्र का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

देश की 60% से अधिक LPG विदेशों से आयात होती है

ईद को लेकर हुई सामूहिक नमाज, गले मिलकर दी बधाईयां

मशरक सीएचसी परिसर में सुधा पार्लर का उद्घाटन

रघुनाथपुर : गैस एजेंसी में जबरन घुसकर दो लाख कैश और मैनेजर से सिकड़ी व मोबाईल की हुई लुट

शंकराचार्य जी ने किया ‘अनासक्तिः दुख से निवृत्ति का सूत्र’ का विमोचन

Leave a Reply

error: Content is protected !!