सिधवलिया की खबरें :बिजली के शार्ट सार्किट से लगी आग मे नगदी सहित पचास हजार की सम्पत्ति राख
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाने के मंगोलपुर गांव मे एक करकटनुमा घर मे बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से लगी आग मे नगदी सहित पचास हजार की सम्पत्ति राख हो गई l मौक़े पर पहुंचे ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया l
बता दें कि शुक्रवार रात्रि ग्यारह बजे मंगोलपुर के विजय सिंह के करकटनुमा घर मे बिजली की शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई l देखते ही देखते घर मे रखे पलंग,कपड़े,बर्तन,गहने एवं बिछावन के नीचे रखे बीस हजार रुपए सहित पचास हजार की सम्पत्ति जल कर राख हो गई l मौक़े पर,पहुंचे ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया l वहीं,खबर लिखे जाने तक कोई भी अधिकारी जाँच करने हेतु नही पहुंचे थे l
शराब के नशे मे हंगामा कर रहे एक व्यक्ति गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाने की पुलिस ने थाने क्षेत्र के महम्मदपुर पुरानी बाजार मे छापेमारी कर शराब के नशे मे हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया l थानाध्यक्ष श्यामनारायण प्रसाद ने बताया कि शराब के नशे मे हंगामा कर रहे टेकनवास गांव के विरु महतो को गिरफ्तार कर न्यायालय मे भेज दिया l
परसौनी गांव में 45 लीटर देशी शराब बरामद
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
सिधवलिया थाने की पुलिस ने थाने क्षेत्र के परसौनी गांव मे छापेमारी कर 45 लीटर देशी शराब बरामद किया l वहीं,पुलिस को देख शराब बेचने के आरोपी फरार हो गए l दरोगा हरेंद्र राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गणेश नट और मुकेश नट अवैध शराब बेच रहे हैँ l पुलिस ने छापेमारी कर 45 लीटर देश शराब बरामद किया, परन्तु पुलिस को देख दोनो आरोपी भागने मे सफल हो गए l पुलिस ने दोनो आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी कर अगली कार्रवाई कर रही है l
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
सिधवलिया थाने के सरेया पहाड़ गांव मे जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मे एक महिला सहित सात व्यक्ति घायल हो गए जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया मे चल रहा है l घायलों मे भागमनी देवी,मिथिलेश कुमार,विकास यादव,अच्छेलाल यादव,कपिल यादव,दीपक कुमार और हरकेश यादव हैँ जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया मे चल रहा है l
यह भी पढ़े
भारत को सबसे अधिक LPG कौन देता है?
ईद-उल-फित्र का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
देश की 60% से अधिक LPG विदेशों से आयात होती है
ईद को लेकर हुई सामूहिक नमाज, गले मिलकर दी बधाईयां
मशरक सीएचसी परिसर में सुधा पार्लर का उद्घाटन
रघुनाथपुर : गैस एजेंसी में जबरन घुसकर दो लाख कैश और मैनेजर से सिकड़ी व मोबाईल की हुई लुट
शंकराचार्य जी ने किया ‘अनासक्तिः दुख से निवृत्ति का सूत्र’ का विमोचन
लहेजी में श्रद्धाभाव से निकली कलश यात्रा
जिलाध्यक्ष के तौर पर राहुल तिवारी कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ, ऊर्जस्वित कार्यशैली से जीत रहे सभी का दिल
