Headlines

दिवंगत अधिवक्‍ता के पुत्री वर्तिका ने प्रदेश में नाम किया रौशन

 

दिवंगत अधिवक्‍ता के पुत्री वर्तिका ने प्रदेश में नाम किया रौशन

मैनेजमेंट पीएचडी परीक्षा में तीन सीट में एक सीट हासिल किया

चाणक्‍या लॉ विश्‍वविद्यालय पटना से करेगी पीचडी

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

 

बधाएं कब बांध सकी है पथ पर चलने वालों की, विपदाएं कब रूक सकी है आगे बढ़ने वालों की।।

इस पंति को चरितार्थ कर दिखाया है सीवान जिला के गोरेयाकोठी प्रखंड के जगन्‍नाथपुर निवासी दिवंगत अधिवक्‍ता अशोक कुमार त्रिपाठी की पुत्री वर्तिका ने। आपको बताते चले कि  वर्तिका ने चाणक्‍या लॉ विश्‍वविद्यालय पटना में मैनेजमेंट में पीएचडी प्रवेश परीक्षा उतीर्ण कर केवल अपने ही परिवार की नहीं बल्कि पूरे सीवान जिला का नाम रौशन पूरे प्रदेश में किया है।

चाणक्‍या लॉ विश्‍वविद्यालय में मैनेजमेंट विषय में पीएचडी करने का तीन सीट थी, जिसमें सामान्‍य वर्ग की कोटे से वर्तिका ने सफलता हासिल किया है।

आपको बताते चले कि वर्तिका का ननिहाल गोरेयाकोठी प्रखंड के पिपरा गांव निवासी कमता नाथ तिवारी की बड़ी पुत्री की पुत्री है। वर्तिका के मामा पटना उच्‍च न्‍यायालय के अधिवक्‍ता शशि शेखर तिवारी ने बताया कि वर्तिकी का इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।  उन्‍होंने उसके उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की कामना किया है। वर्तिका की इस सफलता पर उसके नाना  वैद्य वीरेन्‍द्र उपाध्‍याय, माता, शशांक उपाध्‍याय आदि ने प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए बधाई दिया है।  श्रीनारद मीडिया परिवार भी वर्तिका के इस सफलता पर उसके उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की कामना करता है।

यह भी पढ़े

सिधवलिया की खबरें :बिजली के शार्ट सार्किट से लगी आग मे नगदी सहित पचास हजार की सम्पत्ति राख 

भारत को सबसे अधिक LPG कौन देता है?

नई दिशा परिवार के तत्वाधान में 31 चैती छठ व्रत करने वाली महिलाओ में सूप, साडी, फल एवं पूजन सामग्री का वितरण

ईद-उल-फित्र का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

देश की 60% से अधिक LPG विदेशों से आयात होती है

ईद को लेकर हुई सामूहिक नमाज, गले मिलकर दी बधाईयां

मशरक सीएचसी परिसर में सुधा पार्लर का उद्घाटन

रघुनाथपुर : गैस एजेंसी में जबरन घुसकर दो लाख कैश और मैनेजर से सिकड़ी व मोबाईल की हुई लुट

शंकराचार्य जी ने किया ‘अनासक्तिः दुख से निवृत्ति का सूत्र’ का विमोचन

लहेजी में श्रद्धाभाव से निकली कलश यात्रा

जिलाध्यक्ष के तौर पर राहुल तिवारी कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ, ऊर्जस्वित कार्यशैली से जीत रहे सभी का दिल

Leave a Reply

error: Content is protected !!