सीवान पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले का किया उद्भेन
तीन अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के जी.बी. नगर थाना को रविवार को लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें वादिनी द्वारा आरोप लगाया गया कि दिनांक-18.05.2026 को उनकी नाबालिग पुत्री का गांव के ही नीरज कुमार एवं उसके सहयोगियों द्वारा शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया है।
प्राप्त आवेदन के आधार पर जी.बी. नगर थाना में धारा-87/137 (2)/3 (5) बी.एन.एस. एवं 08/17 पॉक्सो एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
कांड के अनुसंधान के क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जी.बी. नगर थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी के नामजद 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया।
बरामद नाबालिग लड़की का विधि-सम्मत प्रावधानों के तहत चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है तथा उसका बयान धारा-183 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत दर्ज कराया जा रहा है। मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
* सिवान पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम नं0-9031683607 अथवा डायल-112 को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
> गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :-
1. नीरज कुमार, पिता-श्री भगवान मांझी, साकिन-जलालपुर, थाना-जी.बी. नगर, जिला-सिवान।
2. दीपक मांझी, पिता-श्री भगवान मांझी, साकिन-जलालपुर, थाना-जी.बी. नगर, जिला-सिवान।
3. श्री भगवान मांझी, पिता-स्व० नंदजी मांझी, साकिन-जलालपुर, थाना-जी.बी. नगर, जिला-सिवान।
➤ टीम में शामिल सदस्य :-
1. पु.नि. राजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, जी.बी. नगर।
2. परि.पु.अ.नि. मनीषा कुमारी, जी.बी. नगर थाना एवं थाना के अन्य पुलिसकर्मी।
यह भी पढ़ें
गंडक नदी हादसा: चौथे दिन मिली कृति की लाश, एक बच्ची अब भी लापता
मां की डांट से नाराज 16 वर्षीय छात्र घर से फरार, तीन दिन से भूखे हैं परिजन
सीवान: रघुनाथपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
नौ दिवसीय महायज्ञ में तीसरे दिन मंडप प्रवेश और पंचांग पूजन हुआ
भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बने दर्शनी के लाल रजनीश कुमार, क्षेत्र में खुशी की लहर
आकर्ष हेल्थकेयर की सातवीं वर्षगांठ पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ
निष्ठा, समर्पण और सेवा की मिसाल रहीं डॉ. प्रभा कुमारी, भावभीनी विदाई के साथ हुआ सम्मान
सकारात्मक खबरें न मिलने पर युवा गलत राह पर जा सकते हैं-उपराष्ट्रपति
