सिधवलिया की खबरें : सुपौली पैक्स अध्यक्ष के घर के दरवाजे पर बैठी मां के गले से लाखों रुपए के सोने के चैन को बाइक सवार उच्चकों ने छीन हुए फरार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने क्षेत्र के बरहिमा पुरानी बाजार स्थित सुपौली पैक्स अध्यक्ष के घर के दरवाजे पर बैठी उनकी मां के गले से लाखों रुपए के सोने के चैन को बाइक सवार उच्चकों ने छीन फरार हो गए l सूचना पाकर पहुंची थाने की पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दिया है l
बता दें कि मंगलवार की सुबह 6 बजे सिधवलिया प्रखंड के सुपौली पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुनील कुशवाहा की माँ सुंदर ज्योति देवी अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी कि बाइक सवार दो उच्चके आकर बाइक को रोककर किसी व्यक्ति के बारे में पूछे l
अभी जवाब दे ही दे रही थी कि मौका पाकर उच्चकों ने झपट कर उनके गले के सोने के चैन को छीनकर फरार हो गए l सूचना पाकर पहुंची थाने की पुलिस ने उक्त मामले की छानबीन शुरू कर दिया है l वहीं,पूछे जाने पर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर है पहलुओं पर जाँच कर उद्भेदन किया जाएगा l
शराब के नशे में युवक गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने क्षेत्र के बुचेया मठिया गांव में छापेमारी कर शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार किया l दरोगा महेंद्र राम ने बताया कि शराब के नशे में बुचेया मठिया के विजय राम हंगामा कर रहा था कि पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया l
सिकटीया कुंड में नहाने के दौरान गायब युवक का शव बरामद
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने क्षेत्र के सिकटीया कुंड में नहाने के दौरान एक बारह वर्षीय किशोर के गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया था ,परंतु दूसरे दिन एसडीआरएफ की टीम ने शव को बरामद कर लिया है l मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया है l
बता दें कि गत सोमवार को थाने क्षेत्र के परसौनी गांव के प्रदीप महतो का पुत्र सुजीत कुमार विद्यालय से घर आकर अपने दोस्तों के साथ सिकटीया कुंड में नहाने गया ,मगर वह काफी गहरे पानी में जाने के कारण लापता हो गया l शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोरों ने जाल डालकर खोजबीन किया,मगर सफलता नहीं मिली l
मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम ने काफी खोजबीन किया तथा शाम 4 बजे किशोर का शव बरामद किया l मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया l वहीं, किशोर की मौत से परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है l पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है l
यह भी पढ़ें
बिहार में खुलेंगे 208 डिग्री कॉलेज
सीवान भगवानपुर हाट के रितेश तिवारी पश्चिम बंगाल के काशीपुर बेलगछिया सीट से बीजेपी विधायक निर्वाचित
वाहन जांच के दौरान दूल्हे की गाडी रोक कर एसएसपी ने जांच कारवाई
मशरक में हत्या के कांड में 02 अभियुक्त को आजीवन कारावास और 25,000 रूपए की अर्थदण्ड
हत्या कांड में 01 अभियुक्त को 03 वर्ष एवं 4 माह का कारावास और 5,000 रूपए की अर्थदण्ड
आरा में सीओ के ड्राइवर ने राजस्व कर्मी के बेटे पर तान दी पिस्टल, एसपी ने बैठाई उच्चस्तरीय जांच टीम
रघुनाथपुर : बंगाल और असम में हुई प्रचंड जीत पर बंटी मिठाइयां और फूटे पटाखे
असम में विपक्ष में बैठेंगे केवल मुस्लिम विधायक,कैसे?
‘मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं, हम हारे नहीं हराया गया है’-ममता बनर्जी
