Headlines

खजौली में 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा:4.70 लाख बरामद, चार अपराधी गिरफ्तार, एक फरार

खजौली में 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा:4.70 लाख बरामद, चार अपराधी गिरफ्तार, एक फरार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मधुबनी के बाबूबरही थाना क्षेत्र में पशु व्यवसायी से हुई लूट का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है और लूटी गई राशि में से 4.70 लाख रुपये बरामद किए हैं।गिरफ्तार अपराधियों के पास से 4.70 लाख रुपये नकद, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

 

सदर-2 एसडीपीओ कामिनी कौशल ने शनिवार को खजौली स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गुरुवार तड़के पशु व्यवसायी मो. नसीम साह अपने पिता के साथ पशु बेचकर पिकअप वाहन से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पिरही नहर के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार करीब पांच अपराधियों ने हथियार के बल पर उनका वाहन रुकवाया। विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसायी के सिर पर हथियार के बट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

 

 

इसके बाद वे पिकअप में रखे 4.80 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ कामिनी कौशल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और पूछताछ के दौरान पुलिस ने सबसे पहले पिकअप चालक को हिरासत में लिया।चालक से मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के भकुआ गांव निवासी मो. सरफराज, मो. छोटू उर्फ साढ़ू, मो. आवेद उर्फ भोल्टा और मो. रिजवान उर्फ सल्लू के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि सभी आरोपियों का पूर्व से विभिन्न थानों में आपराधिक इतिहास रहा है।छापेमारी दल में एसडीपीओ कामिनी कौशल, सर्किल इंस्पेक्टर सरवर आलम, खजौली थानाध्यक्ष सपन कुमार, बाबूबरही थानाध्यक्ष राहुल कुमार, तकनीकी सेल प्रभारी नदीम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

यह भी पढ़ें

पर्यटन विभाग के इंजीनियर पर निगरानी का शिकंजा, 12 डीड, तीन फ्लैट और आलीशान मकान का खुलासा

बिहार: बगैर मैच खेले रग्बी खिलाड़ी ने फर्जीवाड़े से पाई सरकारी नौकरी, सच सामने आने पर निलंबित

भागलपुर में मुर्गी फार्म की आड़ में नशे की तस्करी, पुलिस ने 263 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक को किया गिरफ्तार

खाजासराय में 12 लीटर देशी शराब बरामद, रिक्शा चालक गिरफ्तार

भाई ध्यान देना ——इंस्टा ग्राम, फेसबुक या व्हाट्सएप पे कोई लड़की—- Hi..Hello लिखे तो—–सावधान

बिहार में साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़, 14.67 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

बगौरा की बेटी संचिता जयसवाल ने NEET-UG 2026 में लहराया  परचम, 629 अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान।

अमेरिका-ईरान संघर्ष नौवें दिन भी जारी, तनाव चरम पर

अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष की संयुक्त अध्यक्षता में लगा जनता दरबार, कई मामलों का हुआ निष्पादन

साक्षी ने NEET UG 2026 में शानदार रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!